बबीना विधानसà¤à¤¾ सीट - Jhansi
बबीना |
|
|---|---|
| वर्तमान विधायक | राजीव सिंह (पारीछा) |
| जिला | Jhansi |
| राज्य | उत्तर प्रदेश |
| पार्टी | भारतीय जनता पार्टी |
| कुल मतदाता | |
| लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र | झांसी |
बबीना विधानसभा सीट
बबीना विधानसभा सीट उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में स्थित है और झांसी लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। यह सीट 2008 के परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई और इसका विधानसभा क्रमांक 222 है। बबीना नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को कवर करने वाली यह सीट राजनीतिक दृष्टि से झांसी जिले की प्रमुख सीटों में गिनी जाती है। यहां कोई आरक्षण नहीं है।
जनसंख्या (जनगणना 2011)
जिला: झांसी
विधानसभा क्रमांक: 222
लोकसभा क्षेत्र: झांसी
आरक्षण: सामान्य
अनुमानित आबादी: 2.5-3 लाख
साक्षरता दर: 66.09%
लिंग अनुपात: 890/1,000
धार्मिक और सामाजिक विभाजन (झाँसी जिला)
हिंदू: 91-92%
मुस्लिम: 6-7%
अन्य समुदाय: 1-2% से कम
अनुसूचित जाति: 28%
राजनीतिक इतिहास और हालिया चुनावी रुझान
2022 चुनावी परिणाम
कुल मतदाता: 2,32,796
विजेता: राजीव सिंह 'परिच्छा' (भाजपा)
वोट शेयर: 50.8%
उपविजेता: यशपाल कुशवाहा (सपा)
मतदान प्रतिशत: 70.6%
बबीना विधानसभा सीट की शुरुआत 1959 में हुई थी और शुरुआती दौर में यहां कांग्रेस का अच्छा प्रभाव रहा। 1967, 1969, 1980 और 1985 में कांग्रेस ने जीत दर्ज की, जिनमें बेनी बाई जैसी प्रभावशाली नेता भी रहीं, जो दो बार विधायक बनकर मंत्री बनीं। 1974 और 1977 में जनसंघ और जनता पार्टी को जीत मिली, जबकि 1989 से 1993 तक भाजपा ने लगातार तीन बार कब्जा जमाया। इसके बाद बसपा ने 1996, 2007 और 2012 में जीत हासिल की, जबकि 2002 में सपा के रतनलाल अहिरवार जीते। 2017 में भाजपा के राजीव सिंह पारीछा ने पार्टी को 23 साल बाद बबीना में जीत दिलाई और 2022 में भी उन्होंने सपा के यशपाल सिंह यादव को 44,529 वोटों के बड़े अंतर से हराया। इन दोनों चुनावों में भाजपा की स्थिति और मजबूत हुई, जबकि बसपा और कांग्रेस का असर लगातार घटता गया। यहां लोधी, कुशवाहा, यादव और अहिरवार जैसी जातियों का वोट बैंक काफी असर डालता है, खासकर ओबीसी और दलित मतदाता चुनावी नतीजों में बड़ी भूमिका निभाते हैं। 2022 में राजीव सिंह पारीछा को 1,18,343 वोट मिले, जबकि सपा के यशपाल सिंह यादव को 73,814 वोट मिले। मुख्य मुकाबला भाजपा और सपा के बीच ही रहा।
विधायक परिचय और आपराधिक मामला
राजीव सिंह 'परीछा' बबीना विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक हैं, जो 2017 और 2022 के चुनावों में जीतकर विधानसभा पहुंचे। उनका जन्म 10 जनवरी 1976 को पारीछा (झांसी) में हुआ था। वे हाईस्कूल तक पढ़े हैं और पेशे से कृषक और कृषि सलाहकार हैं। समाज सेवा और राजनीति में उनकी खास रुचि है। उनके परिवार में पत्नी कमली सिंह, एक बेटा और दो बेटियाँ हैं। 2022 के चुनावी हलफनामे के अनुसार उनके खिलाफ दो आपराधिक मामले दर्ज हैं।
बबीना विधानसभा: पिछले 5 वर्षों के प्रमुख मुद्दे
पिछले पांच सालों में बबीना विधानसभा क्षेत्र में कई अहम समस्याएं सामने आई हैं। इलाके में अब भी कई सड़कों की हालत खराब है, खासकर ग्रामीण रास्तों की, जिससे लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती है। गर्मियों में पानी की भारी किल्लत रहती है, चाहे वह पीने का पानी हो या खेतों की सिंचाई के लिए। किसान अक्सर नहरों की सफाई और पानी की बेहतर व्यवस्था की मांग करते रहे हैं। चूंकि यह इलाका खेती पर निर्भर है, इसलिए खाद-बीज की समय पर आपूर्ति, फसल बीमा और नुकसान का मुआवजा जैसे मुद्दे भी चर्चा में रहे। बबीना फायरिंग रेंज और सैन्य भूमि से जुड़े मसले भी हैं, जिनकी वजह से लोगों को ज़मीन, रोजगार और आने-जाने की आज़ादी को लेकर दिक्कतें होती हैं। युवाओं के लिए रोजगार की कमी लगातार चिंता का विषय बनी रही है। वहीं, कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठे हैं कुछ घटनाएं, जैसे विधायक समर्थकों की मारपीट, सुर्खियों में रहीं। इसके अलावा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की हालत भी चिंता का कारण रही है, खासकर स्कूलों और अस्पतालों में स्टाफ और सुविधाओं की कमी को लेकर।