इटवा विधानसभा से विधायक माता प्रसाद पांडेय का राजनीतिक सफर, प्रमुख कार्य, उपलब्धियां और जनाधार
माता प्रसाद पांडे समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ और कद्दावर नेता हैं, जो सिद्धार्थनगर जिले की इटवा विधानसभा सीट से आठ बार विधायक रह चुके हैं। 31 दिसंबर 1942 को जन्मे माता प्रसाद पांडे का राजनीतिक कॅरियर बेहद लंबा और प्रभावशाली रहा है।
योग्यता और प्रारंभिक जीवन
माता प्रसाद पांडेय का जन्म 31 दिसंबर 1942 को सिद्धार्थनगर जिले के पिरैला गांव में हुआ। उन्होंने एमए और एलएलबी की पढ़ाई की और अपने क्षेत्र में शिक्षा के प्रति निरंतर सक्रिय रहे।
राजनीतिक सफर
1980 में जनता पार्टी से जीतकर राजनीति में प्रवेश किया। बाद में लोकदल, जनता दल और फिर समाजवादी पार्टी के प्रमुख नेताओं में शामिल हुए।
प्रमुख कार्य
स्वास्थ्य मंत्री, श्रम एवं रोजगार मंत्री तथा विधानसभा अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क निर्माण के क्षेत्र में इटवा और सिद्धार्थनगर के लिए कई योजनाओं की पैरवी की।
स्थानीय लोकप्रियता और उपलब्धियां
उन्हें समर्थक 'माता बाबा' कहकर पुकारते हैं। सड़क, स्वास्थ्य केंद्र, कॉलेज, ग्रामीण विकास और रोजगार जैसी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए।