मडियाहूं विधानसभा सीट - Jaunpur

मडियाहूं

वर्तमान विधायक
डा0 आर०के० पटेल
जिला
Jaunpur
राज्य
उत्तर प्रदेश
पार्टी
अपना दल (सोनेलाल)
कुल मतदाता
लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र
मछलीशहर
मड़ियाहूं विधानसभा सीट
मड़ियाहूं विधानसभा सीट उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में स्थित है और मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। यह सीट शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों को कवर करती है और 2008 के परिसीमन के बाद से विधानसभा क्रमांक 370 है। मड़ियाहूं नगर पंचायत और आसपास के गांवों की सामाजिक-सांस्कृतिक विविधता इसे चुनावी दृष्टि से महत्वपूर्ण बनाती है।
जनसंख्या (जनगणना 2011)
जिला: जौनपुर
विधानसभा क्रमांक: 370
लोकसभा क्षेत्र: मछलीशहर
आरक्षण: सामान्य
अनुमानित आबादी: 2.5-3 लाख
साक्षरता दर: 74%
धार्मिक और सामाजिक विभाजन
हिंदू: 83-85%
मुस्लिम: 10-15%
अन्य समुदाय: 1-2% से कम
अनुसूचित जाति (SC): लगभग 20-25%
राजनीतिक इतिहास और हालिया चुनावी रुझान
2022 चुनावी परिणाम
कुल मतदाता: 1,92,233
विजेता: डॉ. आर.के. पटेल (अपना दल (एस))
वोट शेयर: 39.5%
उपविजेता: सुषमा पटेल (सपा)
मतदान प्रतिशत: 57.1%
मड़ियाहूं विधानसभा का राजनीतिक सफर काफी दिलचस्प रहा है। शुरुआती दौर में, खासकर 1970 से 1985 तक, यहां कांग्रेस का दबदबा था। इसके बाद 1985 में लोकदल के दूधनाथ ने कांग्रेस की पकड़ तोड़ी और फिर जनता दल और सपा जैसे दलों का प्रभाव बढ़ा। 1990 के बाद सपा और बसपा के बीच मुकाबला जोर पकड़ने लगा पारसनाथ यादव और श्रद्धा यादव जैसे नेताओं ने सपा की ओर से सीट पर मजबूत पकड़ बनाई, जबकि 2007 में बसपा ने जीत दर्ज की। 2017 में अपना दल (सोनेलाल) की लीना तिवारी ने सपा को हराया और 2022 में भी भाजपा-अपना दल गठबंधन ने इस बढ़त को बनाए रखा। हाल के चुनावों में जातीय समीकरण काफी अहम रहे हैं पटेल, ब्राह्मण, यादव, एससी, क्षत्रिय, मुस्लिम और मौर्य समुदायों की भूमिका निर्णायक रही है, जिसमें पटेल मतदाताओं की संख्या सबसे ज्यादा है। बुनियादी सुविधाओं की कमी, जैसे सड़क, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य, भी स्थानीय चुनावों का बड़ा मुद्दा बनी रही है। 2022 के चुनाव में अपना दल (सोनेलाल) के डॉ. आर.के. पटेल ने 1,206 वोटों के बेहद करीबी अंतर से सपा की सुषमा पटेल को हराया। यह दिखाता है कि यहां मुकाबला बेहद कांटे का है और हर चुनाव में मतदाताओं का रुख बदल सकता है।
विधायक परिचय और आपराधिक मामला
डॉ. आर.के. पटेल, जो मड़ियाहूं से मौजूदा विधायक हैं, वह पेशे से एक डॉक्टर हैं और 2022 में अपना दल (सोनेलाल) के टिकट पर चुनाव जीतकर राजनीति में सक्रिय हुए। करीब 51 साल के डॉ. पटेल ने 1999 में भदोही के इंदिरा मिल चौराहे पर जीवनधारा हॉस्पिटल शुरू किया था, जो अब एक रिसर्च सेंटर के रूप में जाना जाता है। उन्होंने गरीब और जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने में अहम भूमिका निभाई है। राजनीति में उनका सफर 2022 में तब शुरू हुआ जब उन्होंने समाजवादी पार्टी की सुषमा पटेल को 1,206 वोटों से हराकर विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की। 2022 के चुनाव हलफनामें के अनुसार इनके खिलाफ कोई आधिकारिक मामला नहीं दर्ज है।
मड़ियाहूं विधानसभा: पिछले 5 वर्षों के प्रमुख मुद्दे
पिछले पांच सालों में मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र में कई बुनियादी समस्याएं लगातार लोगों को परेशान करती रही हैं। सबसे बड़ी दिक्कत साफ पानी, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी जरूरी सुविधाओं की कमी रही, जो ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों में महसूस की गई। इसके अलावा मड़ियाहूं और भदोही के बीच की सड़क की हालत काफी खराब है, जिससे लोगों को रोजाना आने-जाने में मुश्किल होती है और विकास की रफ्तार भी थमी रहती है। राजनीतिक तौर पर यह इलाका काफी अस्थिर रहा है— कभी सपा, कभी बसपा, कभी कांग्रेस, भाजपा या अपना दल (सोनेलाल) यहां जीत हासिल करता रहा है, जिससे स्थायी विकास कार्यों में रुकावट आई है। जातीय समीकरण भी यहां अहम भूमिका निभाते हैं, खासकर ब्राह्मण, यादव, एससी, क्षत्रिय, मुस्लिम और मौर्य समुदाय का प्रभाव चुनावी नतीजों में साफ देखा जाता है। कृषि इस क्षेत्र की रीढ़ है, लेकिन किसानों को पर्याप्त समर्थन नहीं मिल पा रहा है और रोजगार के साधन भी सीमित हैं, जिससे युवा वर्ग में असंतोष बढ़ा है।

उत्तर प्रदेश लेटेस्ट न्यूज़