मुंगरा बादशाहपुर विधानसभा सीट - Jaunpur

मुंगरा बादशाहपुर

वर्तमान विधायक
श्री पंकज पटेल
जिला
Jaunpur
राज्य
उत्तर प्रदेश
पार्टी
समाजवादी पार्टी
कुल मतदाता
लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र
जौनपुर
मुंगरा बादशाहपुर विधानसभा सीट
मुंगरा बादशाहपुर विधानसभा सीट उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में स्थित है और यह जौनपुर लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। यह सीट मुख्य रूप से मुंगरा बादशाहपुर नगर और मछलीशहर तहसील के कुछ हिस्सों को कवर करती है। 2012 के परिसीमन के बाद यह सीट अस्तित्व में आई।
जनसंख्या (जनगणना 2011)
जिला: जौनपुर
विधानसभा क्रमांक: 368
लोकसभा क्षेत्र: जौनपुर
आरक्षण: सामान्य
अनुमानित आबादी: 2.5-3 लाख
लिंगानुपात: 1,024/1,000
साक्षरता दर: लगभग 71.7%
धार्मिक और सामाजिक विभाजन
हिंदू: 83-85%
मुस्लिम: 14-15%
अन्य समुदाय: 1-2% से कम
राजनीतिक इतिहास और हालिया चुनावी रुझान
2022 चुनावी परिणाम
कुल मतदाता: 2,18,433
विजेता: पंकज पटेल (सपा)
वोट शेयर: 42.1%
उपविजेता: अजय दुबे (भाजपा)
मतदान प्रतिशत: 56.8%
मुंगरा बादशाहपुर विधानसभा सीट 2008 में बनी और तब से यहाँ की राजनीति हमेशा दिलचस्प रही है। 2012 में यहाँ से भाजपा की सीमा द्विवेदी जीतीं, लेकिन 2017 में प्रदेश में भाजपा की लहर होने के बावजूद बसपा की सुषमा पटेल ने जीत दर्ज की। 2022 में सपा के पंकज ने भाजपा के अजय दुबे को हराकर सीट अपने नाम की। यहां की खास बात ये रही है कि अक्सर जनता सत्ता में बैठी पार्टी को नहीं चुनती, जिससे विकास के कामों की रफ्तार थोड़ी धीमी रहती है। चुनावी मुकाबला सपा, भाजपा और बसपा के बीच रहता है और नतीजे अक्सर चौंकाने वाले होते हैं। मतदाता करीब 4.11 लाख हैं और जातीय समीकरण– जैसे ब्राह्मण, पटेल, यादव, अनुसूचित जाति, मुस्लिम और वैश्य समुदाय, चुनावी फैसलों में बड़ी भूमिका निभाते हैं।
विधायक परिचय और आपराधिक मामला
पंकज पटेल समाजवादी पार्टी के विधायक हैं, जिन्होंने 2022 में मुंगरा बादशाहपुर सीट से भाजपा के अजय दुबे को करीब 5,230 वोटों से हराकर जीत हासिल की थी। उन्होंने बुंदेलखंड डिग्री कॉलेज, झांसी से LLB किया है और राजनीति में आने के बाद से ही क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं जैसे सड़क, बाईपास, स्टेडियम और बिजली से जुड़े मुद्दों को लगातार विधानसभा में उठाते रहे हैं। वे खासतौर पर युवाओं और ग्रामीणों के मुद्दों को लेकर काफी सक्रिय माने जाते हैं और कई बार सरकार से तीखे सवाल भी कर चुके हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, उनके खिलाफ कोई गंभीर आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।
मुंगरा बादशाहपुर विधानसभा: पिछले 5 वर्षों के प्रमुख मुद्दे
मुंगरा बादशाहपुर में पिछले पाँच वर्षों में विकास के काम जैसे रुक-रुक कर चलने वाले मुख्य सड़क निर्माण, जाम में फंसने वाले यात्री और इलाज के लिए दूर जाना पड़ने वाले ग्रामीण इस इलाके की रोज़मर्रा की चुनौतियाँ बन चुके हैं। 2017 में बसपा और 2022 में सपा के विधायक चुने जाने के बावजूद क्षेत्र की सड़कें मुंगरा-सुजानगंज और मुंगरा-जंघई अभी भी खस्ताहालत हैं, रेलवे फाटक के कारण घंटों जाम में फंसना आम हो गया है और यात्रियों को रोडवेज डिपो की कमी से भी गुजरना पड़ता है। ओवरब्रिज बन जाने की उम्मीदें फाइलों में अटकी रहीं, किसानों को कर्ज माफी के बावजूद सिंचाई, मार्केट तक पहुंच और फसल के सही दाम नहीं मिले और स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टर, दवाइयाँ और सुविधाओं की कमी ने लोगों को पलीता ईलाज के लिए दूरस्थ जगहों का रुख करने पर मजबूर कर दिया।

उत्तर प्रदेश लेटेस्ट न्यूज़