Jammu to Srinagar Vande Bharat Express Train का शुभारम्भ, CM Omar Abdullah ने PM Modi का जताया आभार
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज जम्मू और श्रीनगर के बीच 20-कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यह केंद्र शासित प्रदेश की दोनों राजधानियों के बीच पहली सीधी ट्रेन सेवा है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेन्द्र सिंह भी इस दौरान मौजूद थे। जम्मू और श्रीनगर के बीच सीधी ट्रेन सेवा से यात्रा का समय कम होगा और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। हम आपको याद दिला दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 6 जून 2025 को कटरा और श्रीनगर के बीच पहली सीधी ट्रेन सेवा का उद्घाटन किया था। अब इस सेवा को जम्मू तवी रेलवे स्टेशन तक विस्तारित किया जा रहा है।
लगभग 43,780 करोड़ रुपये की रेल परियोजना पर काम 1990 के दशक के अंत में शुरू हुआ था और अक्टूबर 2008 में कश्मीर घाटी में पहली ट्रेन चली थी। एक अधिकारी ने कहा, "आधुनिक 20-कोच वाली वंदे भारत ट्रेन जम्मू तवी से अपनी पहली यात्रा शुरू करेगी, जो श्रीनगर तक चलेगी। यह घाटी के चुनौतीपूर्ण भौगोलिक क्षेत्रों को जोड़ेगी।” अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-श्रीनगर सेवा की शुरुआत से पहले, मंगलवार को जम्मू से श्री माता वैष्णो देवी कटरा रेलवे स्टेशन तक वंदे भारत का संचालन परीक्षण किया गया था। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस और 20 कोच वाली प्रारंभिक वंदे भारत ट्रेन कुल 267 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।
इसे भी पढ़ें: Jammu and Kashmir राज्यसभा चुनाव में 'मैच फिक्सिंग': सज्जाद लोन का BJP, NC और PDP पर सनसनीखेज आरोप
हम आपको बता दें कि जम्मू-श्रीनगर ट्रेन सेवा दो मई से शुरू करने की योजना है। यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी। मंगलवार को इस मार्ग पर कोई ट्रेन सेवा नहीं होगी। वरिष्ठ विभागीय वाणिज्यिक प्रबंधक उचित सिंघल ने कहा, "स्वदेशी तकनीक का उपयोग करके निर्मित यह वंदे भारत एक्सप्रेस यात्रियों को एक विश्वस्तरीय यात्रा अनुभव प्रदान करेगी।''
वहीं इस ट्रेन सेवा के शुरू होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा, "मैं आज इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्र सरकार का शुक्रिया अदा करता हूं। आज वाकई हमने जम्मू को रेल के माध्यम से कश्मीर से जोड़ा है... इस 8 बोगी वाली रेल को 20 बोगी वाली रेल में तब्दील किया गया है, यह बहुत बड़ी बात है। इससे बहुत लोग सफर कर पाएंगे।"
- Tags:
- First Vande Bharat train from Jammu to Srinagar
- Vande Bharat Express Jammu Srinagar
- Ashwini Vaishnaw flag off train
- Jammu Kashmir railway connectivity
- First direct train Jammu to Srinagar
- Indian Railways Vande Bharat 20 coach
- Katra Srinagar rail extension
- Jammu Tawi railway station update
- Kashmir valley rail project
- Travel time reduction Jammu Srinagar
- Tourism boost Jammu Kashmir
- Indigenous train technology India
- Udhampur Srinagar Baramulla Rail Link
- hindi headlines